17.6 C
New York
Wednesday, June 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood प्रभास की साहो को बड़ा झटका, रिलीज के बाद हुई लीक

प्रभास की साहो को बड़ा झटका, रिलीज के बाद हुई लीक

7

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो आज यानी 30 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फैंस में फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के एक्शन सीन्स की तारीफ हो रही है। प्रभास और श्रद्धा कपूर के एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है। हालाकि रिलीज के बाद फिल्म को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म की रिलीज के कुछ घंटों के अंदर ही तमिल रॉकर्स ने साहो को लीक कर दिया है। श्रद्धा कपूर ने कुछ घंटे पहले ही फिल्म को लेकर लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनकी फिल्म को अपने नजदीकी थियेटर में जाकर देखें और पायरेसी को सपोर्ट न करें।

तमिल रॉकर्स पर साहो को अवैध तरीके से डाउनलोड करने की आशंका है। बता दें कि पायरेसी की मार पूरी फिल्म इंडस्ट्री झेल रही है। ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म को इस तरह तमिल रॉकर्स ने लीक किया हो। 350 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी साहो को लीक होने की वजह से नुकसान की आशंका है।