17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics रायबरेली में लगे प्रियंका गांधी ‘लापता’ के पोस्टर्स, आखिर कहां है...

रायबरेली में लगे प्रियंका गांधी ‘लापता’ के पोस्टर्स, आखिर कहां है प्रियंका?

8

रायबरेली- लोकसभा चुनाव आने से पहले एक बार फिर पोस्टर्स पर राजनीति शुरु हो गई है। प्रियंका गांधी का एक पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस पोस्टर पर सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका को ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ कहा है। रायबरेली के कई इलाकों में ये पोस्टर्स लगे हुए हैं। इन पोस्टर्स पर प्रियंका गांधी को लापता भी बताया गया है। लोकसभा चुनावों से पहले अब विपक्ष ने कांग्रेस को घेरने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। इन पोस्टरों के साथ-साथ प्रियंका गांधी के पम्पलेट्स भी लोगों में बांटे गए हैं।

क्या है इन पोस्टर्स में?

इन पोस्टर्स में लिखा है कि मैडम प्रियंका लापता हैं, प्रियंका मैडम हरचंपुर रेल हादसा के समय नहीं दिखी, ऊंचाहार दुर्घटना के समय भी नजर नहीं आई, यहां तक की रालपुर हादसे में भी प्रियंका मैडम नहीं दिखी, तो अब ईद में दिखेंगी या नहीं?

इन पोस्टर्स ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है कि जब रक्षाबंधन, दशहरे, पर नहीं दिखी तो ईद पर कैसे दिखेंगी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी अध्यक्ष अरुण जेटली ने रायबरेली पर खर्च करने का निर्णय लिया था जिसके बाद लगातार प्रियंका विपक्ष के निशाने पर बनी हुई हैं।