17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अगर अपके घर में अप्रैल और मई में शादी है? तो ये...

अगर अपके घर में अप्रैल और मई में शादी है? तो ये खबर आपके लिए है

6

लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान चुनाव आयोग ने कई नए नियमों को भी जारी किया है। शादियों का सीजन होने के बावजूद भी इस बार ढोल-ताशे की आवाजें कम सुनाई देने वाली हैं। 

आचार संहिता लागू होने के बाद अब बैंड-बाजे के लिए एसडीएम से परमिशन लेना पड़ेगी। बिना परमिशन के बैंड-बाजा बजाने पर उसे जब्त किया जाएगा। डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

हर प्रत्याशी के चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख तय की गई है, जो 2014 में 28 लाख रुपए थी। एक दिन में 10 हजार रुपए से ज्यादा कैश एक से ज्यादा व्यक्ति को नहीं दे पाएंगे। चुनाव के दौरान प्रत्याशी अपने पास 10 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी नहीं रख पाएंगे।  एक बार में 10 हजार रुपए से अधिक कैश के रूप में खर्च किसी व्यक्ति को नहीं दे पाएंगे।  प्रत्याशी को नया बैंक खाता खुलवाना पड़ेगा। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन दफ्तर को देना होगी। चैक या नेट बैंकिंग के जरिए ही हर प्रत्याशी पेमेंट कर सकेंगे।