17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics सीएम शिवराज चौहान के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बोले

सीएम शिवराज चौहान के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बोले

12

भोपाल- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आए थे जहां वे कई कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से ऐसा कुछ कह दिया जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या हमारे देश में किसी 70-75 साल के व्यक्ति को उसके नाम से बुलाना सही है। वहीं साथ ही शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति बोलने में हमेशा कंफ्यूज रहता है, क्या वो देश संभाल पाएगा?

दरअसल सीएम शिवराज ने ये निशाना कांग्रेस अध्यक्ष के उस बयान पर साधा जिसमें उन्होंने सीएम शिवराज और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें राहुल गांधी के उस बयान पर सीएम शिवराज ने उन पर मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया था।

राहुल गांधी के इस बयान पर बोले शिवराज

राहुल गांधी ने भोपाल दौरे के बाद खाना खाया और भोपाल की फेमस आइसक्रीम खाने ’56 दुकान’ पर गए जहां उन्होंने पहले एक बच्चे को आइसक्रीम खिलाई और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को आइसक्रीम खाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि ‘कमल तुम भी आइसक्रीम खाओ, बहुत अच्छी है’। विपक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर लगातार उन्हें निशाना बना रहा है।