17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार करेंगे रावण का वध

पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार करेंगे रावण का वध

23

पटना- आज देशभर में विजयादशमी की धूम है। आज के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई का सदेंश दिया था। दशहरे पर हर गांव, शहर में लोग रावण का दहन कर अच्छाई और सच्चाई की जीत का जशन मनाते हैं। वहीं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों में रावण के पुतले को फूंककर दशहरे का यह पर्व मनाएंगे। आज बिहार की राजधानी पटना में भी रावण के पुतले को फूंककर दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘रावण दहन’ की पूरी तैयारियां हो गई हैं।

पटना के गांधी मैदान में रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। इस पुतले का दहन बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे। वहीं, रावण के साथ-साथ मेघनाथ का पुतला 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसके साथ-साथ कुंभकरण का 60 फीट का पुतला तैयार किया गया है। इस रामलीला के आयोजकों के अनुसार इस दशहरे गांधी मैदान में रावण वध में आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया है।

यह कार्यक्रम आज शाम करीब 4.30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के सीएम नीतीश कुमार तीर चलाकर करेंगे। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में वृंदावन की कीर्तन मंडली को भी बुलाया गया है जो अपनी प्रस्तुती पेश करेगी। वहीं इसके साथ-साथ प्रदेशवासियों को इस कार्यक्रम में अलग-अलग झांकियां भी देखने को मिलेगी।

गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं आज गांधी मैदान के आसपास के इलाकों में आपको पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए प्रदेश पुलिस ने कई नंबर भी जारी किए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम- 100
सिटी एसपी सेन्ट्रल- 9431822969
पटना एसएसपी- 9431822967