17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Motivation यूपी के युवा बनेंगे आत्मनिर्भर, खुलेंगे 16 नए आईटीआई

यूपी के युवा बनेंगे आत्मनिर्भर, खुलेंगे 16 नए आईटीआई

6

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और उनके कौशल का विकास कर युवाओं का सपना पूरा करने में जुटी है। योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। युवाओं को इंडस्ट्री से जोड़ने से लेकर उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया जा रहा है।

प्रदेश में 300 से अधिक आईटीआई संचालित

आईटीआई के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनको दक्ष बनाने के लिए प्रदेश सरकार नए सत्र में पीपीपी मॉडल पर 14 नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई खोलने जा रही है। अभी प्रदेश में 300 से अधिक आईटीआई संचालित किए जा रहे हैं।

अगस्त से शुरु होंगे दाखिले

अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त 2021 तक नए आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया होना शुरू हो जाएगा। 14 नए आईटीआई खुलने के बाद फिटर, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, टेक्निशियन, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कम्प्यूटर आपरेटर जैसे कोर्सों में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे छात्रों को दाखिला मिलने में काफी आसानी होगी। उनको किसी भी कोर्स में सीटें मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रदेश में 305 आईटीआई संचालित

अभी यूपी में 305 आईटीआई संचालित हो रहे हैं। इसमें 1.72 लाख छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्सों में पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार नए आईटीआई खोलने में तहसीलों व विकास खंडों या अल्पकसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। जहां पर कोई प्रशिक्षण संस्थान नहीं है  वहां पर ये संस्थान खोले जाएंगे।

प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगा

आईटीआई अधिकारियों के मुताबिक, यूपी के आईटीआई से कोर्स करने के बाद उसको जो प्रमाण पत्र मिलेगा, वह राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे। विभाग की ओर से पिछले चार सालों में 1 लाख 7 हजार 489 सीटों की मान्यता नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से हासिल की जा चुकी है। जो विभाग की बड़ी उपलब्धि है। इन सीटों पर पढ़ने वाले छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र मिलेगा। जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे।

एक लाख से अधिक सीटों पर मान्यता

प्रदेश में अब 1 लाख 51 हजार 508 सीटों पर मान्यता मिल चुकी है। इसके अलावा युवाओं को अन्य सुविधाये भी दी जा रही है। राजकीय आईटीआई में आईटी लैब, स्मार्ट क्लास व सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ छात्रों को औद्योगिक ईकाईयों से जोड़ कर ट्रेनिंग दिलाए जाने का काम भी किया जा रहा है। जिससे की युवों को इंडस्ट्री से जुड़ने और सीखने में आसानी होगी। वो और बेहतर सीखेगा ।