17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राष्ट्रीय राज्य तस्करी कर लाई गई 70 लाख रुपये की शराब जब्त

तस्करी कर लाई गई 70 लाख रुपये की शराब जब्त

7

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में तस्करी कर लाई गई करीब 70 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर बिदोली जांच चौकी पर एक ट्रक को रोका गया।

इसमें से 900 शराब की पेटियां जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि कैराना से भी 400 पेटी शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब को बिहार भेजा जाना था।