PM नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन,तैयारियों का नतीजा था भारत ने महामारी पर सफलता हाशिल की,

1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा हम इस वर्ष के अंतिम सप्ताह में हैं। 2022 बस आने ही वाला है। आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सचेत रहने का भी है।

आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि पिकनिक नहीं करें, हां सावधान रहें, सतर्क रहें। मास्क-उसका भरपूर उपयोग करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना, इन बातों को हमें भूलना नहीं है।

आज जब वाइरस बढ़ रहा है तो हमारी चुनौती का सामना करने की ताक़त और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। हमारी चुनौती भी बढ़ रही है।

आज देश के पास 18 लाख isolation beds हैं। 5 लाख oxygen supported beds हैं। 1 लाख 40 हजार ICU beds हैं। ICU और non ICU beds को मिला दें तो 90 हजार beds विशेष तौर पर बच्चों के लिए भी हैं। आज देश में 3 हजार से ज्यादा PSA Oxygen plants काम कर रहे हैं। 4 लाख oxygen cylinders देशभर में दिए गए हैं। राज्यों को जरूरी दवाओं की बफर खुराक तैयार करने में सहायता की जा रही है, उन्हें पर्याप्त टेस्टिंग किट्स भी मुहैया कराई जा रही है।

कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशा-निर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है। और दूसरा हथियार है वैक्सीरनेशन। हमारे देश ने भी इस बीमारी की गम्भीरता को समझते हुए बहुत पहले वैक्सीन निर्माण पर मिशन मोड में काम करना शुरू कर दिया था।

पीएम ने कहा तैयारियों का नतीजा था, भारत ने महामारी पर सफलता हाशिल की,

भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है।

भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। आज हर भारतवासी इस बात पर गर्व करेगा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे विस्तारित और कठिन भौगौलिक स्थितियों के बीच, इतना सुरक्षित वैक्सीनेशन अभियान चलाया।

पीएम ने कहा कई राज्य और विशेष तौर से टुरिज़्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य जैसे गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों ने शत-प्रतिशत सिंगल डोज वैक्सी नेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। आज देश के दूर सुदूर गाँवों से जब शत प्रतिशत वैक्सीकनेशन की खबरें आती है तो मन को संतोष होता है।

यह प्रमाण है हमारे health system की मज़बूती का, हमारी team delivery का, हमारे healthcare workers के dedication और commitment का, और देश के सामान्य मानवी के अनुशासन और विज्ञान में उसके विश्वास का।

कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई शुरू से ही वैज्ञानिक सिद्धांतों, वैज्ञानिक परामर्श और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित रही है। पिछले 11 महीने से देश में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। देशवासी इसके लाभ भी महसूस कर रहे हैं। उनकी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य हो रही है। आर्थिक गतिविधियां भी दुनिया के कई देशों की तुलना में उत्साहजनक रही हैं।

पीएम ने कहा हम सभी जानते हैं कि कोरोना अभी गया नहीं है। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। देश को सुरक्षित रखने के लिए,वर्तमान में, ओमीक्रॉन की चर्चा जोरों पर चल रही है। विश्व में इसके अनुभव भी अलग-अलग हैं, अनुमान भी अलग-अलग हैं। भारत के वैज्ञानिक भी इस पर पूरी बारीकी से नजर रखे हुए हैं, इस पर काम कर रहे हैं।