दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के आयोजन में हिमालयन फाउंडेशन सदस्य और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गौरव पांडे ने की शिरकत

12

देश में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कई ऐसे योजना की शुरुवात की गई है। जिससे समाज के हर वर्ग का विकास हो। वहीं आज यानि 26 सितंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ग्रामीण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान से चलाए जा रहे दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत एक कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 110 स्थानीय युवक-युवतियों ने अपनी कला का हुनर पेश किया। इस मौके पर युवाओं का हौसला अफजाई के लिए हिमालयन सोसाइटी के संस्थापक व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे ने शिरकत की। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उन्हें एक स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित भी किया गया। किया।

गौरव पांडे ने सभी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और छात्रों को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच कर उनसे बात की और उन्हें सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी।

छात्र-छात्रों को आनंद बुक्स, खालसा सर्विसेज होटल मैनेजमेंट, सिलाई मशीन के कोर्स की जानकारी प्रदान की। टीम लीज से अंकुर ने बताया कि हल्द्वानी में सभी कोर्स आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क चलाये जा रहै है। जिससे युवा वर्ग अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर सके। इस कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक तुला राम ने किया। उन्होंने कौशल पंजी में अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने को कहा। इस कार्यक्रम में दिनेश गैड़ा, रवि बनोला, गोपाल बिष्ट, टी के जोशी, लक्ष्मण दाशिला, दयाल पाण्डे, केवल भट्ट ,गणेश भैसोड़ा ,सूरज बिष्ट  ने उपस्थिति दर्ज कराई।