17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment दशहरा का फायदा उठायेगी आयुष्मान की बधाई हो, तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

दशहरा का फायदा उठायेगी आयुष्मान की बधाई हो, तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

51

आयुष्मान खुराना की फिल्म ”बधाई हो” आज यानी की 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म वैसे तो कम बजट की है, लेकिन ट्रेलर के आने से ही फिल्म चर्चा मे बनी हुई। मूवी का सब्जेक्ट काफी यूनिक होने के कारण ट्रेलर देखकर ही लोगों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में मूवी के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर सभी की नज़र बनी हुई है। फिल्म को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है। आयुष्मान खुराना के साथ सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता भी है।

ट्रेड एक्सपर्ट गिरिश जौहर का अनुमान है कि ”बधाई हो” का ओपनिंग डे कलेक्शन 6 से 6.5 करोड़ के करीब संभव है. मूवी का बजट लगभग 20 करोड़ है. अगर ”बधाई हो” ने ओपनिंग वीकेंड में सही रफ्तार पकड़ी तो आराम से अपनी लागत वसूल सकती है।

गिरिश जोहर ने कहा, ”मूवी को दशहरा वीकेंड का फायदा मिलेगा। हॉलिडे फैक्टर की वजह से इसके कलेक्शन में फायदा होगा। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आयुष्मान हटके स्क्रिप्ट्स चुन रहे हैं। मूवी का सब्जेक्ट मजबूत है। नमस्ते इंग्लैंड से टक्कर के बावजूद ”बधाई हो” पहले दिन 6 से 6.5 करोड़ रुपए की कमाई आराम से कर सकती है.”