17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news AAP में शामिल होंगे 100 से ज्यादा व्यापारी नेता

AAP में शामिल होंगे 100 से ज्यादा व्यापारी नेता

10

दिल्ली की विभिन्न मार्केट असोसिएशन के व्यापारी नेता जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले हैं। आप ट्रेड विंग के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि व्यापारी नेताओं के साथ कश्मीरी गेट में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें इस मीटिग में दिल्ली के प्रमुख और बड़े बाजारों के व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। पार्टी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पार्टी कार्यालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान 100 से ज्यादा व्यापारी नेता आप की औपचारिक सदस्यता लेंगे।AAP में शामिल होंगे 100 से ज्यादा व्यापारी नेता

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप के प्रभारी बृजेश गोयल और आप ट्रेड विंग के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि व्यापारी नेताओं के साथ कश्मीरी गेट में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें इस मीटिग में दिल्ली के प्रमुख और बड़े बाजारों के व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। कश्मीरी गेट, मोरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, सदर बाजार, करोल बाग, कीर्ति नगर, लाजपत नगर, पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, मानसरोवर गार्डन, साउथ एक्स समेत कई मार्केट के व्यापारी नेता इस मीटिंग में शामिल हुए। AAP में शामिल होंगे 100 से ज्यादा व्यापारी नेताबता दें कि, सभी व्यापारी नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई। उनका कहना है कि कुछ ही दिनों में आईटीओ स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली प्रदेश के संयोजक और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय की उपस्थिति में सभी व्यापारी नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। आप लीडर्स ने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों का आप सरकार में विश्वास बढ़ा है और व्यापारी नेता को ही नई दिल्ली से लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।