17.6 C
New York
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एशिया कप सुपर-4 में आमने सामने भारत पाकिस्तान, जो टीम जीती उसका...

एशिया कप सुपर-4 में आमने सामने भारत पाकिस्तान, जो टीम जीती उसका फाइनल में जगह पक्का

16

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप में जिस तरह का खेल दिखाया है, वो काबिले-तारीफ है। खास कर भारत-पाकिस्तान के बीच बुधवार को खेला गया मैच। जहां पाकिस्तान भारतीय टीम के सामने कहीं भी नहीं टिक सकी। वहीं आज एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सुपर-4 में आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमें आज के मैच को जीत कर फाइनल में अपना जगह पक्का करना चाहेंगी। वहीं भारत ने अब तक खेले गए एशिया कप के हर एक मैच को एकतरफा जीत हासिल की है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आज जीतना पहाड़ चढ़ने के बराबार होगा।

बता दें कि रोहित शर्मा, शिखर धवन की सलामी जोड़ी के बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों का जमकर सामना किया था। इन चारों के अलावा कोई और बल्लेबाज क्रीज पर उतरा नहीं था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बदलाव करें इसकी संभावना कम ही लग रही हैं। तीसरे नंबर पर अभी तक रायडू को भेजा गया है और इस मैच में भी उन्हीं के आने के आसार हैं। समस्या चौथे नंबर की है, जहां कार्तिक के अलावा धोनी ने अभी अपने हाथ आजमाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इनमें से किसे उतारते हैं, यह देखना होगा।

स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा एक दूसरे का साथ देते नजर आएंगे। इन तीनों के अलावा रोहित पार्ट टाइम जाधव को भी गेंद थमा सकते हैं। जाधव ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी। वहीं पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।

इन तीनों के अलावा हालांकि पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा था। हारिश सोहेल भी नाकाम रहे थे। पाकिस्तान की फील्डिंग पिछले मैच में बेहद खराब रही थी और इसी कारण अफगानिस्तान की टीम 250 पार करने में सफल रही थी। वहीं गेंदबाजी भी पाकिस्तान की चिंता है। हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान उस तरह की गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं, जैसी उनसे उम्मीद की जाती है।