17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राष्ट्रीय नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, नाव से भारतीय क्षेत्र में घुस रहे थे...

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, नाव से भारतीय क्षेत्र में घुस रहे थे 10 पाकिस्तानी पकड़े गए

5

पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी नागरिक नाव पर सवार होकर भारतीय पोरबंदर जल सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे, आज रविवार को दस पाकिस्तानियों को अरब सागर में भारतीय जल सीमा में पकड़ा है। जिन्हें तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर लिया है। तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा है। इस नाव में चालक दल के साथ 10 पाकिस्तानी सवार थे।

जिसके बारे में  (PRO Defence Gujarat) ने ट्वीट करके जानकारी दी है की 10 पाकिस्तानी नाव पर सवार होकर भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। जिन्हे भारतीय तट रक्षकों ने गिरफ्तार कर लिया गया है भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी चालक दल को पूछताछ के लिए पारेबंदर लाया जा रहा है।