17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नायडू, मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को स्थापना दिवस की दी बधाई

नायडू, मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को स्थापना दिवस की दी बधाई

2

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। उप राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि दोनों राज्यों का भारत के विकास और वृद्धि में काफी योगदान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को मिजोरम की समृद्ध संस्कृति पर गर्व है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मिजोरम के लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारत के विकास में योगदान दिया हैं। आने वाले वर्षों में मिजोरम के विकास की कामना करता हूं।’’ मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश देशभक्ति और राष्ट्र की प्रगति में अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। मोदी ने एक अन्य में ट्वीट किया, ‘‘ अरुणाचल प्रदेश की लगातार वृद्धि के लिए प्रार्थना।’’ अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में इस दिन राज्य का दर्जा मिला था।