17.6 C
New York
Monday, October 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गांगुली, तेंदुलकर, कोहली से वीडियो कॉल के जरिये बात करेंगे मोदी

गांगुली, तेंदुलकर, कोहली से वीडियो कॉल के जरिये बात करेंगे मोदी

7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को भारत की शीर्ष क्रिकेट हस्तियों से बात करेंगे जिनमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली शामिल हैं। अभी सारी खेल गतिविधियां बंद है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कब जनजीवन सामान्य होगा। बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग को भी 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है।

गांगुली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘हां मैं वीडियो कॉल के जरिये माननीय प्रधानमंत्री से जुड़ूंगा लेकिन मैं आपको यह नहीं बता सकता कि उसमें क्या चर्चा होगी। ’’ सूत्रों के अनुसार तेंदुलकर और कोहली के अलावा कुछ अन्य प्रमुख खेल हस्तियां भी वीडियो कॉल का हिस्सा होंगी। इस महामारी के कारण भारत में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व भर में मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर चुकी है।