17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मेघालय के दो जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल

मेघालय के दो जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल

5

मेघालय सरकार ने स्थिति में सुधार होने के बाद जयंतिया हिल्स के दो जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आदिवासी और गैर आदिवासियों के बीच हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत के बाद खासी और जयंतिया हिल्स के छह जिलों में मोबाइल इंटरनेट और मैसेज सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

हालांकि अधिकारियों ने बताया कि खासी हिल्स के तीन जिलों और री-भोई जिले में मंगलवार रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए इन सेवाओं पर प्रतिबंध बरकरार है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक गैबरियल इंगरायी ने कहा, ” प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं। हम करीबी नजर बनाए हुए हैं और पिछले 24 घंटों में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।”