17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood लुका छुपी ने सुनाई लिव इन की कहानी….

लुका छुपी ने सुनाई लिव इन की कहानी….

2

फिल्म ‘लुका छुपी’ एक रोमेंटिक फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी है,यह फिल्म उत्तर भारतीय परिवारों की दबी ढकी बातों पर आधारित है।

जानिए मूवी की खास बातें

इस फिल्म में इसमें एक प्यार करने वाले जोड़े के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि नए युग में भी लिव इन रिलेशनशिप को लेकर समाज का कैसा रवैया है। हम युवाओं पर कैसे एक शादी थोप देते हैं, कैसे आए दिन प्यार का कत्ल होता है, मन की कसक, एक टीस बनकर दिलों में चुभती रहती है।

लोग शादी को अपनाए बिना ही शादी कर लेते हैं, किसी अंजान के साथ ताउम्र रहना कबूल कर लेते हैं। रिलेशनशिप एक समझौता नहीं है, साथ ही प्यार और शादी दो अलग अलग चीजें हैं। शादी से पहले लिव इन में रहना क्यों सही है, इस बात को फिल्म में समझाने की कोशिश की गई है।

फिल्म के हर कलाकार ने इस फिल्म को 12 मसाले 56 जायके वाली फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्तिक आर्यन का मासूम सा चेहरा उनकी बदमाशियों के पंच का असली औजार है। कृति सैनन ने भी मेहनत काफी की है, लेकिन उनकी अदाकारी एक फरमे में फंसी दिखने लगी है।

फिल्म में बाबूलाल बने पंकज त्रिपाठी हर पांचवें छठे सीन में जबर्दस्त तड़का लगाते हैं। अपराशक्ति खुराना ने हिंदी सिनेमा में अपनी जो अलग जगह बनाई है, ‘लुका छुपी’ उसे और मजबूत करती है।