17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood साहो के मेकर्स पर भड़की लीजा रे, इंस्टा पर शेयर किया लंबा...

साहो के मेकर्स पर भड़की लीजा रे, इंस्टा पर शेयर किया लंबा पोस्ट

4

प्रभास की फिल्म साहो रिलीज के साथ ही मुसीबत में फंस गई है। फिल्म के एक गाने में मौजूद सीन पर बेंगलुरू के कंटेपररी आर्ट‍िस्ट शिलो शिव सुलेमान ने उनके आर्टवर्क को चुराने का आरोप लगाया है। अब उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस लीजा रे ने भी साहो के मेकर्स पर नाराजगी दिखाई है।

लीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओरिजिनल आर्टवर्क और साहो के गाने के उस सीन की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लंबा चोड़ा पोस्ट लिखकर इस काम को गलत बताया है। उन्होंने लिखा, ”क्या क्रिएटिविटी है? क्या आर्ट है? ये आता कहां से है? हम जानते हैं कि ये क्या नहीं है? ये आपका सोशल स्टेटस नहीं है। ये आपका जॉब टाइटल नहीं है। ये आपका अपीयरेंस नहीं है”।

उन्होंने अपने पोस्ट में आर्ट‍िस्ट शिलो का जिक्र किया है। लीजा ने कहा कि जब वे अपनी किताब को लिखने के दौरान सेल्फ-डाउट और दूसरी बहुत सारी चीजों से गुजर रही थीं, उस वक्त वे शिलो शिव सुलेमान के काम को निहारा करती थीं जिससे उन्हें प्रेरणा मिलती थी। लीजा ने साहो मेकर्स पर तंज कसते हुए कहा कि “कोई चोर आपके घर में घुस जाए और आपकी सबसे कीमती चीज उठाकर ले जाए तो कैसा लगेगा?”