17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति पद के मतदान में द्रौपदी...

मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति पद के मतदान में द्रौपदी मुर्मू को मिलेंगेअनपेक्षित वोट, मुर्मू अच्छे व्यक्ति की धनी हैं- सीएम मनोहर लाल

17

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा  कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति पद के मतदान में द्रौपदी मुर्मू को अनपेक्षित वोट भी मिलेंगे। एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू अच्छे व्यक्ति की धनी हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद से अधिक वोट मिल रहे हैं। उनका जीतना तय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सभी राज्यों के साथ लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर 12.30 बजे तक हरियाणा विधानसभा में 48 वोट डाले जा चुके हैं। कुछ विधायक दिल्ली में भी मतदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए और यूपीए के उम्मीदवारों के मतदान का अपना-अपना गणित है, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू काफी अंतर से जीत दर्ज करेंगी और 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी।

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी श्रीमती मुर्मू – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के महिला उम्मीदवार होने से देशभर की महिलाओं में उत्साह का संचार होगा। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, वहीं जनजातीय समाज से वे पहली महिला हैं, जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाएंगी।

राष्ट्रपति हो या उपराष्ट्रपति एनडीए ने अच्छे पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का किया चयन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति हो या उपराष्ट्रपति एनडीए ने सोच समझकर सभी समीकरण के हिसाब से अच्छे व पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का चयन किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं और वकील रहे हैं। इसके साथ-साथ वे पश्चिम बंगाल में गवर्नर रहे हैं। वहां उनकी अच्छी भूमिका रही। उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर अच्छा संदेश दिया है।