17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पत्नी को आग से बचाने की कोशिश में पति की जान गई

पत्नी को आग से बचाने की कोशिश में पति की जान गई

4

संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में अपने घर में लगी आग से पत्नी को बचाने की कोशिश में झुलसे एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने की घटना पिछले हफ्ते की है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, पिछले सोमवार को केरल के रहने वाले अनिल निनान के घर में संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। सेंट थॉमस मार थोमा चर्च के एक अधिकारी सोजन थॉमस के हवाले से अखबार ने लिखा,

‘‘घटना की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन निनान की पत्नी नीनू गलियारे में थी जब वह आग की चपेट में आई। उस वक्त अनिल बेडरूम में थे। वह पत्नी को बचाने के लिए भागे लेकिन खुद भी आग की चपेट में आ गए।’’ इस घटना में निनान 90 फीसदी झुलस गए। उनकी पत्नी भी झुलसी लेकिन उनकी हालत स्थिर है। दम्पत्ति का चार साल का बेटा भी है।