17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment Vogue Awards: अलग-अलग अंदाज में दिखे सेलेब्रिटीज, देखें तस्वीरें

Vogue Awards: अलग-अलग अंदाज में दिखे सेलेब्रिटीज, देखें तस्वीरें

14

मुंबई- वोग मैगजीन द्वारा आयोजित किया गया ‘वुमन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड्स ने बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेस तक तमाम सितारे नजर आए। इस वोग अवॉर्ड्स में करीना कपूर से लेकर करण जौहर समेत कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड्स शो में अलग अंदाज में नजर आई। इस अवॉर्ड शो में कई एक्ट्रेस को विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया। आइए शो में पहुंची एक्ट्रेस पर एक नजर डालते हैं।

करीना कपूर अपने एक अलग अंदाज में नजर आई। इस ड्रेस में वे काफी बोल्ड लग रही थी।

 

इस मैगजीन ने रणबीर कपूर और आलिया को विशेष सम्मान दिया। वोग के रणबीर कपूर को ‘मैन ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला, वहीं आलिया को ‘यूथ आइकन ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से नवाजा गया।

मौनी रॉय भी इस कार्यक्रम में शिरकत करनी पहुंची। मौनी रॉय ब्लू गाउन में नजर आई।

करण जौहर भी अपने फैशनेबल अंदाज में पहुंचे। बता दें कि फिलहाल करण जौहर शो ‘कॉफी विद करण’ के साथ चर्चा में हैं। इस शो में शाहिद भी अपने भाईयों के साथ नजर आए।

इन अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस राध‍िका आप्टे भी नजर आई। हाल ही में ‘अंधाधुन’ फिल्म में नजर आई थी और ‘बाजार’ फिल्म में भी इनका अहम रोल रहा है।