17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood टीवी एक्टर समीर शर्मा की मौत, पंखे से लटका मिला शव

टीवी एक्टर समीर शर्मा की मौत, पंखे से लटका मिला शव

6

मुंबई. साल 2020 सारी दुनिया समेत बॉलीवुड के लिए सदमें से भरा रहा है। इस साल बॉलीवुड ने कई नामी सितारों को खो दिया।

सुशांत के मौत से कोई उभरा ही नहीं कि अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई। पुलिस को इस मामले में खुदकुशी का शक हो रहा है। समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला।

समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ‘कहानी घर घर की’ भी शामिल था। मिली जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया।

अभिनेत्री आंचल खुराना का हुआ एक्सीडेंट, डॉक्टर ने दी 15 के बेडरेस्ट की सलाह

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला। ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।