17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सोनाक्षी सिंहा ने इंडस्ट्री में 9 साल किए पूरे, सोशल मीडिया पर...

सोनाक्षी सिंहा ने इंडस्ट्री में 9 साल किए पूरे, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

3

बॉलीवुड में दबंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनका कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया। उन्हें अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो।

बता दें कि सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था। एक्ट्रेस ने अपने इस सफर को बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट साझा किया है।

उन्होंने लिखा, “नौ साल पहले, 10 सितंबर 2010 वह दिन था जिस दिन ‘दबंग’ रिलीज हुई थी, यानी कि यह वही दिन था जब मैंने एक एक्ट्रेस होने और आप सभी का मनोरंजन करने में सक्षम होने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी। ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी यह कल की ही बात लगती है”।