17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood प्रियंका को निक ने गिफ्ट किया आलीशान बंगला, कीमत $6.5 मिलियन यानी...

प्रियंका को निक ने गिफ्ट किया आलीशान बंगला, कीमत $6.5 मिलियन यानी 48 करोड़…

6

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलिवुड के नामी पॉप सिंगर निक जोनस अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। दोनों ने कुछ महीनों तक डेटिंग करने के बाद ही जुलाई में प्रियंका के बर्थडे पर सगाई कर ली थी। इसके बाद अगस्त में मुंबई में ऐक्ट्रेस के घर पर रोका सेरेमनी भी हुई। अब निक ने प्रियंका के लिए करोड़ों का बंगला भी खरीद लिया है।खबरों की माने तो ऐसा लग रहा है कि प्रियंका और निक ने शादी से पहले ही अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है। बॉलीवुड स्पॉट ब्वाय के मुताबिक प्रियंका शादी के बाद इंडिया में नहीं रहेंगी। दरअसल, शादी के बाद प्रियंका निक के साथ कैलिफॉर्निया मे रहेंगी।
कैलिफॉर्निया के लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। बेवर्ली हिल्स में स्थित प्रियंका-निक के इस घर कीमत $6.5 मिलियन यानी 48 करोड़ रुपए के करीब है। यह आलीशान बंगला 4,129 स्क्वैर फीट पर बना है।
आपको बता दें कि निक जोनस ने ये विला Beverly Hills पर खरीदा है। ये जगह इसलिए खास है, क्योंकि यहीं पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था । विला की खूबसूरती को अगर शब्दों में बयां करें तो इसमें ओपन पूल है । राकांच की दीवारें और एंटीक लुक है।
गौरतलब है कि 1 दिसंबर को प्रियंका और निक जोधपुर में शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका की शादी की ड्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने शादी के जोड़े को लेकर कहा कि वो बेहद आरामदायक और क्यूट होगा।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर चुके हैं। इसके साथ ही उनके रिसेप्शन की डेट्स भी सामने आ गई हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा भी हो सकता है कि प्रियंका और निक इससे पहले ही शादी कर लें और उनके रिसेप्शन की डेट दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की तारीखों से टकराएं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में अब तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

यदि आप भी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-