17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood टॉम हैंक्स ने कहा- वह और उनकी पत्नी रीता विल्सन कोरोना वायरस...

टॉम हैंक्स ने कहा- वह और उनकी पत्नी रीता विल्सन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं

5

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी रीता विल्सन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह दंपति अभी ऑस्ट्रेलिया में है, जहां बाज लुहरमान की फिल्म की शूटिंग चल रही है।

हैंक ने ट्वीट किया, ‘‘रीता और मैं यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें थकान महसूस हुई, लगा जैसे जुकाम है, बदन दर्द है। ठंड लग रही थी और थोड़ा बुखार भी था। तब हमने कोरोना वायरस का  टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया।’’ अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा कि मेडिकल टीम उनकी देखरेख में लग गई है।