17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मेड इन चाइना का पोस्टर हुआ रिलीज,नए अवतार में दिखे सितारे

मेड इन चाइना का पोस्टर हुआ रिलीज,नए अवतार में दिखे सितारे

6

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म मेड इन चाइना का कुछ दिन पहले शॉर्ट वीडियो बोमन ईरानी ने अपने ऑपिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया था। अब फिल्म नया पोस्टर रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

फिल्म में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, अमायरा दस्तूर, परेश रावल, बोमन ईरानी और सुमित व्यास अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्टर की बात करें तो इसमें राजकुमार राव सोफे पर लेटे और बाकी की स्टार कास्ट पीछे हाथ में कुछ न कुछ लिए नजर आ रही है।

राजकुमार राव के ट्वीट का कैप्शन जिसमें उन्होंने लिखा, “इस दिवाली फूटेगा पटाखा और होगा इंडिया के जुगाड़ का धमाका। बस तीन ही दिन बाकी हैं”। दरअसल तीन दिन बाद मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। 18 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। हालांकि डेट अभी सामने नहीं आई है।