17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आदित्य की हिट सीरिज धूम-4 में शाहरूख आ सकते हैं नजर….

आदित्य की हिट सीरिज धूम-4 में शाहरूख आ सकते हैं नजर….

2

सुपरस्टार शाहरुख खान आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज धूम के चौथे पार्ट में विलेन का रोल करते नजर आ सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि वो रिपोर्ट्स कह रही हैं जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि शाहरुख धूम-4 में बतौर विलेन नजर आ सकते हैं लेकिन फिर शाहरुख ने ये कहकर खबरों को विराम दे दिया कि वह आनंद एल. राय की फिल्म जीरो में बिजी हैं।

जीरो पिछले साल रिलीज हो चुकी है और यह दर्शकों को इंप्रेस कर पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और फिलहाल शाहरुख के पास और कोई प्रोजेक्ट है नहीं। राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म सारे जहां से अच्छा को भी शाहरुख ना बोल चुके हैं अतः उनके पास वक्त की कमी नहीं है। तो क्या शाहरुख खान वाकई विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं?

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-