17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिरकार रिलीज हुआ साहो का टीज़र, सोशल मीडिया पर फैंस ने...

आखिरकार रिलीज हुआ साहो का टीज़र, सोशल मीडिया पर फैंस ने बताया जबरदस्त….

2

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की मचअवेटेड फिल्म साहो का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। पावर पैक्ड एक्शन फिल्म साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी बनी है। 1 मिनट 39 सेकेंड के टीजर में फुल ऑन एक्शन का डोज है। मेकर्स ने सभी के किरदारों के लुक से पर्दा उठाया है। मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे की पहली झलक नजर आई है।

साहो सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी। बाहुबली 2 के बाद प्रभास की रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है। साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है। साहो में प्रभास के साथ-साथ श्रद्धा कपूर भी एक्शन करते हुए नजर आएंगी। फिल्म में श्रद्धा का रोल पावरफुल बताया जा रहा है। साहो के टीजर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।