17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है जजमेंट है क्या

बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है जजमेंट है क्या

4

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और राजकुमार राव की शानदार एक्ट‍िंग से सजी फिल्म जजमेंटल है क्या ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है। मीड बजट में बनी फिल्म धीरे-धीरे अपना बजट निकालने की ओर बढ़ रही है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने जजमेंटल है क्या के एक हफ्ते की कमाई के आंकड़ों को साझा किया है। इसके मुताबिक फिल्म अब तक 31 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। एक हफ्ते में फिल्म के डेली कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने वीकेंड्स पर अच्छी कमाई की।

जबकि वीक डेज में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कमजोर रहा। अब तक फिल्म का सबसे कम कलेक्शन गुरुवार को रहा है। गुरुवार को फिल्म ने 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया।