17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment #MeToo पर सफाई देते हुए अर्जुन सरजा बोले, ‘श्रुति मुझसे बदला…’

#MeToo पर सफाई देते हुए अर्जुन सरजा बोले, ‘श्रुति मुझसे बदला…’

10

बेंगलुरु- बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता के साथ शुरु हुआ #MeToo कैंपेन टॉलीवुड तक पहुंच चुका है। बॉलीवुड के तमाम फेमस एक्टर-डायरेक्टर्स के बाद अब साउथ इंडिया के एक एक्टर पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने एक्टर अर्जुन सरजा के खिलाफ एक पुलिस स्टेशन में कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

श्रुति हरिहरन के आरोपों पर अर्जुन भी शांत नहीं बैठे। उन्होंने श्रुति पर पांच करोड़ का मानहानि का केस ठोक दिया। खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए अर्जुन सरजा बोले कि श्रुति उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है, मैंने उनके साथ ऐसा कुछ नहीं किया जैसा वो कह रही हैं। श्रुति के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाते हुए अर्जुन ने श्रुति पर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया।

इससे पहले भी कई बार अर्जुन खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दे चुके हैं। पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं, कभी उनके (महिलाओं के) सामने ऐसी कोई हरकत नहीं करते कि उन्हें शर्मिंदा होना पड़े।

ये केस पहले केएफसीसी यानी कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में पहुंचा था जहां अर्जुन-श्रुति हरिहरन के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई पर विफल होने के बाद श्रुति ने एक्टर अर्जुन सरजा के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। एफआईआर में अर्जुन के खिलाफ आईपीसी धारा 354, 354ए के साथ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।