17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बोल्ड लुक्स, प्यार में धोखा, और पाक क्रिकेटर संग रिश्ते ऐसी रही...

बोल्ड लुक्स, प्यार में धोखा, और पाक क्रिकेटर संग रिश्ते ऐसी रही जीनत अमान की जिंदगी

6

आज बॉलीवुड की ऐसी अदाकार का जन्मदिन है जिसने 70, 80 के दशक में बोल्ड फिल्में कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान जिसने 80 के दशक में लोगों के दिलों में राज तो किया लेकिन कॉन्ट्रोवर्जी भी खुब बटोरी। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

जीनत का जन्म 1951 मुंबई में हुआ। उनके पिता भोपाल के रहने वाले थे,तो वहीं उनकी मां मराठी ब्राह्मण थी। जीनत के पिता फिल्म में बतौर स्क्रीप्ट राइटर काम करते थे। जब जीनत 13 साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया। जिसके बाद उनकी मां ने जरमन के रहने वाले एक शख्स से शादी कर ली। जिसके बाद जीनत की स्कूली पढ़ाई Los Angeles  के University of Southern California में हुई। पढ़ाई के बाद जीनत ने कम उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। यहां तक की एक्ट्रेस ने Miss Asia Pacific  का खिताब भी अपने नाम कर रखा है। इस खिताब को जीतने के बाद सही मायनों में जीनत का फिल्मी करियर शुरू हुआ। जीनत ने हलचल से फिल्मी करियर में अपना पहला कदम रखा। हालाकि ये फिल्म फ्लॉप रही। जिसके बाद जीनत ने अपने परिवार के साथ वापस जाने का मन बना लिया।

लेकिन किस्मत को कुछ और मंजुर था। जीनत की जिंदगी में अचानक देव आनंद की एंट्री हुई। जीनत को लोग देव आंनद की खोज भी कहते हैं। देव साहब ने उन्हे अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में अपनी बहन के किरदार के लिए अप्रोच किया पहले तो एक्ट्रेस ने मना किया। लेकिन आखिरी वक्त में जीनत ने हामी भर दी। जिसके बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। और यहां से शुरू हुआ जीनत की हिट फिल्मों का सफर। इस फिल्म के बाद जीनत ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। जिनमें हिरा पन्ना, यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, डॉन और शालीमार जैसी हिट फिल्में शामिल है।

फिल्मों के अलावा जीनत की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही एक्ट्रेस का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जोड़ा गया। हालाकि दोनों ने इस पर चुप्पी साधे रखी। एक्ट्रेस का रिश्ता संजय खान से साथ भी रहा दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन ये रिश्ता लंबा ना चल सका और दोनों एक साल में ही अलग हो गए। बाद में जीनत ने एक्टर मजहर खान से शादी की। ये शादी उनके लिए बर्बादी बन गई। मजहर रोज जीनत के साथ मारपीट करते थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। जीनत अपने पति से तालाक ले पाती इससे पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गए। अपनी जिंदगी में जीनत ने कई उतार-चढ़ाव देखे। हालाकि जीनत अब फिल्मों में कम नजर आती हैं।