17.6 C
New York
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment अगले साल सात फेरे लेंगे अर्जुन-मलाइका!

अगले साल सात फेरे लेंगे अर्जुन-मलाइका!

6

बालीवुड में इन दिनो अर्जुन-मलाइका के रिशते को लेकर काफी चर्चा चल रही है, आए दिन अर्जुन और मलाइका बार-बार कई ऐसे हिंट दे रहे है, जिससे हर कोई यही अनुमान लगा रहा है कि इनके बीच कुछ ना कुछ चल रहा है। तो वही बताया जा रहा है की अर्जुन-मलाइका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Image result for अगले साल सात फेरे लेंगे अर्जुन-मलाइका ?सूत्रों के अनुसार अर्जुन-मलाइका से जुड़े एक सूत्र ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी पसंद करते है। दोनों ने एक दूसरे के बारे में कभी भी बात नहीं की है लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ खुश है। मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला करने वाले है और अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं ये भी सुनने में आ रहा है की जल्द अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं और ऎसा करने के तुरंत बाद मलाइका के खास दोस्त एक पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

Image result for अर्जुन-मलाइका ?हाल ही में अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का प्रमोशन करने के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में आए थे। यहां अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले गए थे। इसके अलावा मलाइका के जन्मदिन के दिन अर्जुन उनके साथ मिलान एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किए गए थे। वही अब इन सब चीजों को देखकर दोनों को लेकर बातें और भी तेज हो गई है।