17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शादी के बाद एक मैगज़ीन ने प्रियंका और निक जोनस के रिश्तों...

शादी के बाद एक मैगज़ीन ने प्रियंका और निक जोनस के रिश्तों पर उठाया सवाल

5

बॉलीवुड कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकि सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई। इस शादी में केवल दोनो के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। दोनों ने शादी के बाद दिल्ली में ग्रेंड रिसेप्शन भी दिया। इस रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी भी दोनों को शुभकामनाए देने आए थे। यह पार्टी काफी खास तरीके से आयोजित की गई थी। अब इस रिश्ते के बारे में नई खबर सुनने को मिल रही है। दरसल एक इंटरनेशनल मैगज़ीन ने दोनो के रिश्तो पर सवाल उठाया है।

जिसमें प्रियंका को ‘global scam artist’ बताया गया है। मैगज़ीन के लेख में यह भी लिखा गया है कि निक जोनस ने अपनी इच्छा के खिलाफ ये शादी की है। दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनीं प्रियंका से जब इस विषय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ”मैं इ कोई कमेंट नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा की ये मेरे मतलब के बाहर की चीज है और मैं इस समय काफी खुशी के पलों में हूं और इस तरह की बातें मुझे परेशान नहीं कर सकती।

इस पर अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और अर्जुन कपूर ने इस मैगज़ीन की कड़ी निंदा की है। इतना ही नहीं निक जोनस के भाई जो जोनस ने भी इसे वाहियात बताया है। निक जोनस के बड़े भाई “जो जोनस” अपने ट्विटर पर कहा कि “यह बहुत वाहियात है।  द कट मैगज़ीन को अपने इस लेख को लेकर शर्म आनी चाहिए। निक और प्रियंका के बीच जो है उसे खूबसूरत प्यार कहते हैं।

इस पर सोफी टर्नर ने भी द कट मैगज़ीन के द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल की निंदा की और ट्विटर पर लिखा, “यह बहुत ज्यादा गलत है और बहुत घटिया हरकत है, मैं बहुत निराश हूं कि द कट ने किसी को ऐसी घटिया बातें लिखने का प्लेटफॉर्म दिया।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-