17.6 C
New York
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood एक मंदिर ऐसा भी जहां जाने से डरते हैं लोग

एक मंदिर ऐसा भी जहां जाने से डरते हैं लोग

6

हिंदू धर्म में मंदिरों की अलग ही मान्यता है। शायद ही कोई ही ऐसा इंसान हो जो कभी मंदिर न गया हो। ऐसा माना जाता है कि मंदिर जाने से लोगों के सारे दुख दर्द दूर हो जाते है और मन को शांति मिलती है। इसलिए लोग मंदिर में भगवान की पूजा करते है। लेकिन आज हम एक ऐसे मंदिर के बारे में बातने जा रहे है जहां पर कोई भी जाना नहीं चाहता है।  यह सच है भारत में एक ऐसा भी मंदिर है जहां लोग जाने से कतराते हैं। इस मंदिर में जाने से लोगों को डर लगता है। यह मंदिर चंबा के छोटे से कस्बे भरमोर में स्थित है। देखने में तो मंदिर बहुत छोटा है लेकिन इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है।

दरअसल यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज का है। इसलिए लोग मंदिर में जाने से डरते है। यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है जो यमराज को समर्पित है। इस मंदिर में चित्रगुप्त के लिए भी एक कमरा बनाया गया है। चित्रगुप्त लोगों के बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं।

मनुष्यों के कर्मों के आधार पर उन्हें स्वर्ग या नर्क भेजा जाता है। इस मंदिर में चार छिपे हुए दरवाजे हैं जो सोने, चांदी, तांबे और लोहे के बने हुए हैं।

ऐसा माना जाता है पापी व्यक्ति की आत्मा लोहे के गेट में चली जाती है। जिसने पुण्य किया हो उसकी आत्मा सोने के गेट के अंदर जाती है। यानी किस व्यक्ति को स्वर्ग मिलेगा और किस व्यक्ति को नर्क इसका फैसला चित्रगुप्त ही करते हैं।

इस मंदिर में लोग जल्दी प्रवेश नहीं करना चाहते हैं। लोगों को डर लगा रहता है कि कहीं यमराज उनके प्राण न ले लें।