17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Ekta kapoor की सैलेरी केवल इतनी, Kapil Sharma इतना तो हफ्तेभर में...

Ekta kapoor की सैलेरी केवल इतनी, Kapil Sharma इतना तो हफ्तेभर में कमा लेते हैं

8

Kapil Sharma कुछ साल पहले तक एक ज्यादा पैसे वाले नहीं थे। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ ने उनके दिन फेर दिए। इसके बाद तो यह कलाकार इतना अमीर हुआ कि लोग उनकी मिसाल देने लगे। दूसरी तरफ Ekta Kapoor हैं जिन्होंने जितेंद्र के बुरे दौर के कारण काफी आर्थिक तंगी देखी और फिर अपने दम पर एक साम्राज्य खड़ा किया। एकता कपूर को टीवी की महारानी कहा जाता है क्योंकि एक से एक सीरियल उन्होंने बनाए और इसी के साथ खूब पैसा भी खड़ा किया।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इतने साल बाद भी एकता कपूर की महीनेभर की तनख्वाह काफी कम है। अगर इसकी तुलना कपिल को मिलने वाले पैसे से करें तो आप पाएंगे कि एकता कपूर जितनी तनख्वाह सालभर में पाती हैं उतना तो कपिल एक हफ्ते में कमा लेते हैं। बता दें कि हाल ही में एकता कपूर ने अपनी तनख्वाह का खुलासा किया है। उन्हें ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ से लगभग 21 लाख रुपए महीना मिलता है, इस तरह वो सालभर में 2.50 करोड़ रुपए कमा पाती हैं। यह तनख्वाह उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए हाल ही में दान की है।

रही बात कपिल की तो वो एक एपिसोड के करीब एक करोड़ रुपए सोनी से लेते हैं। हफ्ते में दो एपिसोड आते हैं तो वो दो करोड़ रुपए हफ्ता बना लेते हैं। बते दें कि कपिल के शो के सेट पर गायक उदित नारायण आए थे तब उन्होंने जानकारी दी थी कि कपिल हर शो के लिए सोनी से 1 करोड़ रुपए लेते हैं। कपिल की यह कमाई फिल्मी सितारों से कम नहीं हैं। उनके शो की टीआरपी बढ़िया है। इस शो में कोई ना कोई सेलेब्रिटी आता ही रहता है।