देश में डिजाइंड तरीके से समाज को खंडित करने की कोशिश हो रही है- जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कर्नाटक के होसापेटे में कार्यकर्ता समवेश को संबोधित किया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कर्नाटक दुनिया का एक लीडिंग आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है, आप विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और परिवर्तन के वाहक बने। दरअसल, सूबे में 2023 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने की अपील की। जेपी नड्डा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है, आप विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और परिवर्तन के वाहक बने।

बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में कहा कि आज कर्नाटक दुनिया का एक लीडिंग आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है। कर्नाटक के लोग उद्यमी हैं, मेहनती हैं और आगे बढ़कर चलने की तमन्ना लेकर चलने वाले लोग हैं। कर्नाटक पुरातन संस्कृतियों को संभालकर नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए तत्पर है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1515700318612430850?s=20&t=Ze7pwTMiCRsQ8JO52b-UYQ

कहा कि भारत अब सिर्फ भारत की सेवा के लिए नहीं जाना जा रहा है, आज भारत दुनिया में योगदान देते हुए, दुनिया को आगे बढ़ाने के लिए मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है. कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने देश भर के 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 गेहूं/चावल देने का काम किया. कर्नाटक में लगभग 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि नॉर्थ ईस्ट में पहली बार हमारी मिली-जुली सरकार आई थी, इस बार हमारी विशुद्ध भाजपा की सरकार आई है। इन नतीजों को देखकर कुछ लोग राजनीति में बौखला गए हैं और उनकी बौखलाहट कहीं न कहीं समाज को विघटित करने के षड्यंत्रों के साथ जुड़ जाती है। कहीं शोभायात्रा पर अटैक कहीं कुछ, कहीं कुछ… नड्डा ने आगे कहा कि चुनावों में भाजपा के नतीजों को देखकर कुछ लोग बौखला गए हैं। देश में डिजाइंड तरीके से समाज को खंडित करने की कोशिश हो रही है।

नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कांग्रेस दिखाने के लिए तो आतंकवाद के खिलाफ बोलती है लेकिन जब सत्ता में होती है तो आतंकवादियों को छोड़ती है। अंदर से ये विघटनकारी शक्तियों के साथ दोस्ती करते हैं लेकिन बाहर मुखौटा लगा कर चलते हैं। इनको बेनकाब करना जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।