17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news COVID-19: Oyo ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, नहीं मिलेगा वेतन

COVID-19: Oyo ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, नहीं मिलेगा वेतन

6

COVID-19 के कारण लॉकडाउन है और सबकुछ बंद है। इसका असर कंपनियों पर पड़ने लगा है। ताजा खबर है कि Oyo ने अपने अधिकांश कर्मचारियों को 60 से 90 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। इस दौरान किसी को वेतन नहीं मिलेगा। Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवार ने बुधवार को कर्मचारियों को यह सूचना दी।

जिन कर्मचारियों को अभी घर बैठने को कहा गया है, उनमें दुनियाभर के कर्मचारी शामिल हैं। रितेश ने कहा, संबंधित देशों में कंपनी के एचआर विभाग इस बारे में कर्मचारियों को और अधिक जानकारी दे देंगे। हालांकि उन्होंने इसे अस्थायी छुट्टी करार दिया है।

60 फीसदी तक गिर गया बिजनेस

रितेश अग्रवाल के मुताबिक, हाल के हफ्तों में हालात और बुरे हो गए हैं। कंपनी का बिजनेस 50 से 60 फीसदी तक गिर गया है। इसका सीधा असर रेवेन्यु पर पड़ा है। कंपनी की बैलेंस शीट बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। जिन कर्माचरियों को छुट्टी पर भेजा गया है, वे सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट और एचआर विभाग के हैं।