17.6 C
New York
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी मुसीबत, CM धामी ने मंत्रियों को बाढ़...

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी मुसीबत, CM धामी ने मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा करने का दिया निर्देश

1

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालत को लेकर CM धामी ने सभी मंत्रियों से अपने-अपने जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

ReadAlso;हरेला पर्व के अवसर पर CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया पौधारोपण