17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रंग-बिरंगे पर्दों से बदलें कमरों का लुक

रंग-बिरंगे पर्दों से बदलें कमरों का लुक

4

खबसूरत पर्दे लगाते ही घर का रूप बदल जाता है। पहले घर की खिड़कियां छोटी और दरवाज़े बड़े हुए करता थे, लेकिन अब घरों की बनावट बदल चुकी है। स्लाइडिंग ग्लास की वजह से खिड़की और दरवाज़े एक ही आकार के हो गए हैं। ऐसे में पर्दों में बदलाव आना भी लाज़मी है। इन दिनों पर्दों में कई नए और अनोखे डिज़ाइन आ रहे हैं। आमतौर पर लगाए जाने वाले पर्दे अब पुराने हो चुके हैं। अब इन नए ज़माने के पर्दों से अपना घर सजाएं…

कई रंगों का करें इस्तेमाल

इन दिनों पर्दों में कई चटख रंग चलन में हैं। लाल, नीले, पीले, नारंगी और हरे रंग के पर्दे घर को नया रंग दे रहे हैं। यदि आपके घर की दीवारों का रंग सफ़ेद या क्रीम है तो आप भी इन रंगों के साथ प्रयोग कर सकते हैं। सिर्फ़ एक रंग न चुनकर सभी रंगों को साथ चुनें। अगर घर में लम्बी खिड़की या स्लाइडिंग डोर है तो इन्हें वहां लगाएं। इन रंगों को दो शेड में भी चुन सकते हैं।

खुद दें आकार

इसमें अंदर के पर्दों का रंग हल्का और ऊपर की ओर वाले पर्दों का रंग गहरा होता है। इन्हें लगाना भी आसान है। इसके लिए पहले दो पर्दें दरवाज़े के कोनों पर लटकाएं। अब दो पर्दे दरवाज़ें के बीच में लटकाएं। इनको गोल आकार देते हुए दरवाज़े के ऊपरी कोने में ले जाएं। इसे रॉड के ऊपर से ले जाते हुए अंदर की ओर लटकाएं। ध्यान रहे कि नीचे लटके हुए हिस्से का आकार ज़िग-ज़ैग रहे।

 चुनें थीम बेस्ड पर्दे

थीम के अनुसार डिजिटल प्रिंट वाले पर्दे चुन सकते हैं। फूलों की डालियां या हरियाली जैसी थीम वाले पर्दे काफ़ी चलन में हैं। बालकनी के स्लाइडर के लिए बग़ीचे के प्रिंट वाले पर्दें लगा सकते हैं। ये बिल्कुल वॉलप्रिंट की तरह नज़र आते हैं। बाथरूम में भी समुद्र या मछली प्रिंट के पर्दे लगा सकते हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-