17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh लाहौल-स्पीति में बादल फटने का कहर, मरशेन नाला के पास सड़कों पर...

लाहौल-स्पीति में बादल फटने का कहर, मरशेन नाला के पास सड़कों पर गिरे विशाल पत्थर!

18

लाहौल घाटी के जिस्पा क्षेत्र में मरशेन नाला के पास शुक्रवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में भारी मात्रा में मलबा, चट्टानें और बड़े-बड़े पत्थर सड़कों पर आ गिरे, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज बहाव के साथ सड़क पर विशालकाय पत्थर आ पहुंचे हैं, जो न केवल रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं, बल्कि यात्रियों के लिए खतरा भी बन चुके हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और एनएच अथॉरिटी द्वारा सड़क से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। क्षेत्र में मौसम फिलहाल अस्थिर बना हुआ है और और भी भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है।