17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चंद्रयान-3 ने भरी उड़ान; भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 ने भरी उड़ान; भारत ने रचा इतिहास

33

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया। चंद्रयान-3 लैंडर, रोवर और पॉपुलेशन मॉड्यूल से लैस है।

चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद ISRO में जश्न मनाया गया। इसके बाद ISRO वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफलतापूर्वक अलग होने की घोषणा कर दी है। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

उड़ान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण भारत को चंद्र मिशनों के महत्व को रेखांकित करते हुए चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

ReadAlso;पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे के रंगों में सराबोर हुआ बुर्ज खलीफा, तिरंगे के साथ PM मोदी का फोटो!

कक्षा उत्थान प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 को चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेप पथ में डाला जाएगा। 3 लाख किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह आने वाले हफ्तों में चंद्रमा पर पहुंचेगा। यहां सॉफ्ट लैंडिंग के बाद यान पर मौजूद वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे।