17.6 C
New York
Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक दिन में ही आठ लाख बाइक सवार कावड़ तीर्थयात्री पहुंचे हरिद्वार:...

एक दिन में ही आठ लाख बाइक सवार कावड़ तीर्थयात्री पहुंचे हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने इस तरह किया कंट्रोल।।

7

शुक्रवार को 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को किया कंट्रोल। एसएसपी हरिद्वार और टीम ने देर रात्रि किया सभी रूट सुचारू, करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को किया गंतव्य को सकुशल रवाना।

कल डाक कांवड़ की आमद और मोटरसाइकिल की संख्या अचानक मौसम खुलने और मात्र दो दिन जलाभिषेक रहने से अचानक लाखो में पहुंच गई थी और कुछ घंटों में शहर शिवभक्तों से भर गया। प्रशासन की कड़ी मेहनत से शहर में ट्रैफिक व्यस्था सुचारू रूप से बनी हुई है। और कुछ घंटों के लिए शहर से देहात के पहिए थम गए पर जज्बा हरिद्वार टीम का नही थमा। सभी हाईवे चल रहे सुचारू, अभी भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन निरंतर जारी है।

ReadAlso;कुमाउं, उत्तराखंड के प्राचीन शिव मंदिर, जहां पर स्वयं शिव है विराजमान