17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बॉलीवुड के किंग खान ने बनाया सुई में धागा डालने का वर्ल्ड...

बॉलीवुड के किंग खान ने बनाया सुई में धागा डालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अनुष्का हुई हैरान

8

 : बॉलीवुड के जाने माने किंग खान यानी शाहरूख खान कुछ भी कर सकते हैं। वैसे तो शाहरूख खान रोमांस के लिए खूब जाने जाते है चाहे कोई भी रोल हो वे बखुबी निभाते है। हाल ही में उन्होंने सुईं में धागा बहुत ही जल्दी डाल दिया जितनी जल्दी उन्होंने डाला है वो किसी वर्ल्ड रिकॉर्ड से कम नहीं था। उनकी ये वीडियो काफी वायरल भी हुई।

जिसे देख अनुष्का शर्मा का कहना है ये तो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म सुई धागा– मेड इन इंडिया को लेकर इन दिनों कई कलाकार इस चैलेंज में लगे हुए है कि कौन सबसे ज़ल्दी सुई में धागा डालता है।

अक्षय कुमार इसमें फेल हो गए हैं। अब रणवीर सिंह और दीपिका का नंबर लगा है। सुई धागा चैलेंज एक प्रमोशनल एक्टिविटी है, जिसकी शुरुआत पहले फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन के साथ मिल कर की थी। वरुण धवन के सामने आलिया भट्ट ने भी सुई में धागा डाल दिया और बाद में रणबीर कपूर को चैलेंज किया। रणवीर कपूर ने भी इस चैलेज को कर दिया पर करण जौहर नहीं डाल पाए।

वरूण-अनुष्का की ये फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। सुई-धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के किरदार में दिख़ेगे। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ किसी तरह सुई धागे का बिजनेस करता है। ये तो आपको फिल्म दिखकर ही पता चलेगा।

इस फिल्म के लिए वरूण धवन ने सिलाई का काम भी सीखा है। इन दोनों की ये फिल्म ‘सुई धागा’ इसी महीने के अंत तक रिलीज होने वाली है। दर्शको को इनकी ये फिल्म कितनी अच्छी लगती है ये तो बाद में ही पता चलेगा।

अगर आप पत्रकािता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से संपर्क करें

यह भी देखें