17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मैंने जब से टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, तब से...

मैंने जब से टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, तब से भाजपा मेरा मजाक उड़ा रही है : केरजीवाल

5

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने जब से एक टीवी चैनल पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी है, तब से भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद ट्वीट करके पूछा कि भारतीय जनता पाटी (भाजपा) किस प्रकार की राजनीति करना चाहती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जब से मैंने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, भाजपा वाले तब से लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। मैं कल हनुमान मंदिर गया था।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। यह कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।’’

केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के निकट प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूजा की थी। केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उनके ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ने से भाजपा नेताओं को दुख पहुंचा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली में कहा था, ‘‘अब केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा।”