17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime विवाह समारोह में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ नाबालिगों ने...

विवाह समारोह में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

13

खूंटी। आपको बता दिया जाए कि झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेजने का निर्णय लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

खूंटी के तपकरा थाने के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने भी खुलासा करते हुए बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ही पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ते नज़र आए, जबकि एक आरोपी को आज पकड़ा जा सका। उन्होंने बताया के आरोपी और पीड़ित सभी आदिवासी समुदाय से हैं ।