17.6 C
New York
Thursday, November 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime पुलिस ने चोरी का कबाड़ खरीदने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत...

पुलिस ने चोरी का कबाड़ खरीदने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत 4 लोगो को किया गिरफ्तार

5

सरगुजा। आपको जानकारी दे दिया जाए कि जिले में कोतवाली पुलिस ने चोरी का कबाड़ खरीदने के आरोप में कबाड़ी के साथ साथ 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया कबाड़ कारोबारी सक्रिय कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद का बताया जा रहा है।

दरअसल कुछ दिन पहले कोतवाली थानाक्षेत्र से एक निर्माणाधीन मकान से लोहे के एंगल की चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर फारुख कबाड़ी के घर दबिश दी तो पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि यहां पुलिस ने 20 लाख से ज्यादा कीमत का कई टन कबाड़ जप्त किया।

जानकारी दे दिया जाए कि पुलिस को यहां न सिर्फ चोरी का कबाड़ मिलता नज़र आया बल्कि रेलवे के समान भी मिला। ऐसे में पुलिस ने कबाड़ को जप्त किया और कबाड़ी को कबाड़ के लीगल दस्तावेज दिखाने नोटिस भी दिया मगर कबाड़ी दस्तावेज नही दिखा सका जिसके आधार पर पुलिस ने कबाड़ जप्त करने के साथ ही बड़े कबाड़ कारोबारी फारुख के साथ 4 लोगो को गिरफ्तार किया है।