17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत महिलाओं के लिए योग जरूरी इन गंभीर बीमारियों से पाएंगी छुटकारा….

महिलाओं के लिए योग जरूरी इन गंभीर बीमारियों से पाएंगी छुटकारा….

3

  अपनी जिंदगी में हर व्यक्ति फिट और खुश रहना चाहता है, लेकिन दौड़ धूप वाली जिंदगी में अपने बारे में सब कुछ भूल जाते हैं। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा डे मनाया जाएगा। योगा शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इससे शरीर को बल मिलता है और मानसिक एकाग्रता में भी मदद मिलती है।

ये हाई बीपी, ह्रदय रोग, फेफड़े की बीमारी को ठीक करने के साथ पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। योगा से अनिद्रा की समस्या दूर करके अवसाद से भी निजात दिलाता है। महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए योगा एक अहम भूमिका निभाता है।

इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योगा को जरुर शामिल करें महिलाओं में हार्मोंस के बदलाव से होने वाली समस्याएं आम है लेकिन इसे हल्के में लेना भी उचित नहीं है। मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याएं जैसे अनियमित चक्र, पेट में होने वाली ऐंठन या मरोड़ और शरीर में एनर्जी की समस्या को दूर करने में योगा से काफी मदद मिलती है।

नियमित योग के अभ्यास से अनिद्रा, चिंता आदि से राहत मिलती है। योगा की मदद से वजन को भी कम किया जा सकता है। योगा अभ्यास से मांसपेशीयां मजबूत होती हैं। ये आपके बॉडी पोश्चर को सही रखता है जिससे आपका आत्मविश्वास स्तर भी अच्छा रहता है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-