17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति को सफल सर्जरी के लिए दी बधाई,...

प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति को सफल सर्जरी के लिए दी बधाई, मोहम्मद सोलिह ने PM मोदी के दयालु शब्दों के लिए दिया धन्यवाद

20

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रमपति महामहिम इब्राहिम मोहम्ममद सोलिह के सफल सर्जरी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मालदीव के राष्ट्रपति के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधान मंत्री ने कहा; “मैं एक सफल सर्जरी और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए राष्ट्रपति @ibusolih को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद दिया है। मालदीव के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया ,”आपकी तरह के शब्दों के लिए प्रधान मंत्री जी को धन्यवाद।”