चुकंदर के जूस से पाएं बेदाग़ निखार | Hindi Health Tips

0

1. चुकंदर जूस से पाएं बेदाग निखार
आपकी ग्लो निंग स्किन की चाहत को चुकंदर का जूस बहुत ही आसानी से पूरा कर सकता है। इसमें विटामिन A, C और K होता है। यह आपके शरीर की आयरन कॉपर और पौटेशियम की जरूरत पूरी करता है। इससे आपकी त्व चा स्वनस्थे और ग्लोरनिंग बनती है।
इस जूस को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चुकंदर, 4 गाजर, 1 नींबू और थोड़ा सा नमक। चुकंदर और गाजर को धोकर-छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब जूसर में डालकर ब्लैंड करें। तैयार जूस में नींबू और नमक मिक्स करें। एक बात हमेशा याद रखें कि चुकंदर का जूस हमेशा किसी अन्य सब्जी या फल जैसे गाजर, सेब, अनार आदि के जूस में मिलाकर ही लें। क्यों कि केवल चुकंदर का जूस पीने से वोकल कोर्ड में थोड़े समय के लिए ही सही, लेकिन दिक्कत हो सकती है।

2. गर्मियों में स्किन ग्लो के लिए परफेक्ट कंबिनेशन ऑफ जूस
अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से अगर मिनरल और विटामिन लिये जाये तो त्वेचा अंदर से ग्लोस करने लगती है। इस अद्भुत जूस को बनाने की सारी चीजें आपको आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-3 गाजर, 1 सेब, 1 खीरा, 1 शिमला मिर्च, आधा चुकंदर, 1 गिलास पानी, आधा नींबू। सभी चीजों को धोकर इनका छिलका उतार लें और छोटे पीस में काट लें। अब मिक्सर में जूस बनाने के बाद इसमें नींबू निचोड़ लें। तैयार है आपका जूस। केवल 7 दिन किसी भी एक टाइम खाने की जगह ये जूस लें और असर देखें। आप चाहें तो बहुत थोड़ा सा काला नमक टेस्ट के लिए मिला सकते हैं।

3. एलोवेरा जूस से चमकेगी स्किन
एलोवेरा जूस विटामिन से भरपूर होता है। ये आपकी स्किन में प्राकृतिक ग्लोि बनाए रखता है। आपकी स्किन पर दिखने वाले प्री मैच्योनर और एजिंग के प्रभाव को रोकता है। संवेदनशील त्वरचा पर सनबर्न का असर बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में ऐलोवेरा जूस आपकी स्किन की रक्षा करता है। एक महीना एलोवेरा जूस लेने पर आपको खुद में फर्क महसूस होने लगेगा। इस जूस को बनाने के लिए आपको 2 स्ला इस ऐलोवेरा, आधा नींबू या संतरा और थोड़ा सा नमक चाहिए। सबसे पहले ऐलोवेरा के दोनों साइड का नुकीला हिस्सा चाकू से अलग कर दें। अब ऊपर और नीचे की दोनों परतें छील दें। ध्यान रखें कि एलोवेरा के छिलके के नीचे यलो पार्ट को छीलकर अलग कर दें। नहीं तो जूस कड़वा हो जाएगा। अब इसके छोटे पीस काटकर, थोड़ा सा नमक, आधा नींबू निचोड़कर या थोड़ा सा ऑरेंज जूस मिलाकर मिक्सर में जूस बना लें।

To subscribe click this link –

https://www.youtube.com/channel/UCXsAO-OBBelLjm9Sme9GEzA?sub_confirmation=1

Website :  https://www.drbole.com/

Facebook : https://www.facebook.com/drbole

Twitter :  https://twitter.com/drbole

Instagram : https://www.instagram.com/drbolecom/

Dailymotion –  https://www.dailymotion.com/Drbole_health_hindi_tips

Disclaimer- purpose of displaying these medicinal properties of items/herbs on Drbole.com is just for information, patient must approach his/her doctor or ayurvedacharya before using any kind of herbal or allopathic medicine.

source