17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म सनातनी मुकेश अंबानी बेटे आकाश संग पहुंचे सोमनाथ मंदिर, महादेव के दर्शन...

सनातनी मुकेश अंबानी बेटे आकाश संग पहुंचे सोमनाथ मंदिर, महादेव के दर्शन कर दान किए 1.5 करोड़ रुपये

32

सनातनी मुकेश अंबानी ने पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किए 1.5 करोड़ रुपये जो अब हिंदुत्व के उत्थान के लिए खर्च किए जाएंगें

वेरावल– महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। सोमनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन के साथ मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये दान भी किये।

मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी ने सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला उढ़ाया। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने किया।

भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखने वाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्री के रंग में रंगा था, अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।